25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने सरेआम उतार दिए अपने कपड़े, लड़के को जमीन पर पटका आैर…

दक्षिण पश्चिम ब्राजील में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह पूरी जिंदगी भूल नहीं पाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 9 Sep 2018, 11:55 AM IST

omg

छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने सरेआम उतार दिए अपने कपड़े, लड़के को जमीन पर पटका आैर...

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम ब्राजील में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे युवक को ऐसा सबक सिखाया जिसे वह पूरी जिंदगी भूल नहीं पाएगा। लड़की की ये हरकत उन लड़कियों और महिलाओं के लिए मिसाल है, जो अपने खिलाफ हो रहे अत्याचारों और हिंसाओं को चुपचाप सहती रहती हैं।

पहले किया इग्नोर, फिर सिखाया सबक

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम ब्राजील के Ribeirao Preto सिटी सेंटर के बाहर लड़की पर्चे बांट रही थी। इसी दौरान युवक लड़की के पास आया और उसे अश्लील इशारे करने लगा। वह लड़की के साथ लगातार छेड़छाड़ किए जा रहा था। पहले तो उसने लड़के को इग्नोर किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो लड़की अपना आपा खो बैठी और उसे सबक सिखाने का फैसला ले लिया।

जमीन पर पटककर पैरों तले दबाया, फिर उतारे अपने कपड़े...


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि लड़की ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जमीन पर गिराकर उसे अपने पैर के नीचे दबा दिया रखा है। लड़की चिल्लाते हुए अपना टॉप उतार देती है और कहती है कि 'ले देख, क्या देखना चाहता है।'

लड़की बोली- कर, जो करना है, देखती हूं कितनी हिम्मत है तेेरे अंदर


लड़की ने युवक को जमीन पर गिराया और मुक्का मारते हुए कहा, 'ले कर जो करना है। देखती हूं कितनी हिम्मत है तेरे अंदर।' इसके बाद लड़की के सिट्टी—बिट्टी गुल हो गई। वह लड़की के पैरों तले दबा हुआ सड़क पर असहाय होकर लेटा रहा और माफी मांगता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरी घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं साथ अन्य लड़कियों के लिए मिसाल की बात बता रहे हैं।