5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदर को चिढ़ाना पड़ा लड़की को भारी, मिला न भूलने वाला सबक

Taunting A Monkey Goes Wrong: अक्सर ही कई लोग जानवरों से छेड़खानी करते हैं या उन्हें चिढ़ाते। लेकिन ऐसा करना कई बार उन्हें भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ जो एक बंदर को चिढ़ाती है।

2 min read
Google source verification
Girl taunts a monkey but learns lesson in hard way

Girl taunts a monkey but learns lesson in hard way

दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो जानवरों को परेशान करते हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें जानवरों को परेशान करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग जानवरों से छेड़खानी करने, उन्हें चिढ़ाने से पीछे नहीं हटते। लेकिन ऐसा करना कई बार उन्हें भारी पड़ जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें ऐसे वीडियो भी हैं जिनमें लोग जानवरों से छेड़खानी करते हैं या उन्हें चिढ़ाते हैं और इसका उन्हें कभी न भूलने वाला सबक मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ, जो एक बंदर को चिढ़ाती है।

लड़की ने बंदर को चिढ़ाया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो मैक्सिको का है और इसमें एक पिंजरे में एक बंदर है जिसे लोग बाहर से देख रहे हैं। पिंजरे में जो बंदर है, वो स्पाइडर मंकी है। बंदर शांति से पिंजरे से लटका हुआ है, पर तभी एक लड़की आकर उसे चिढ़ाने लगती है।

बंदर ने सिखाया न भूलने वाला सबक

लड़की पिंजरे के बाहर से ही बंदर को चिढ़ा रही होती है। तभी अचानक से बंदर पिंजरे के छेद से अपना हाथ बाहर निकालकर लड़की के बाल पकड़ लेता है। लड़की अपने बाल बंदर की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती है पर बंदर भी ज़ोर से लड़की के बाल खींचता है। कुछ देर तक लड़की के बाल बंदर की पकड़ में ही रहते है। देखने से पता भी चल रहा है कि लड़की को दर्द हो रहा है। कुछ देर बाद लड़की अपने बाल बंदर से छुड़ा पाती है। लेकिन देखकर लगता है कि इतनी देर में लड़की को कभी न भूलने वाला सबक मिल गया कि जानवरों से छेड़खानी करना और उन्हें चिढ़ाना अच्छी बात नहीं है।

इस वीडियो को नीचे के वीडियो और संबंधित खबरों के बाद देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- पतंग में फंसकर हवा में उड़ी 3 साल की बच्ची, देखें वायरल वीडियो