
Gold will end worldwide
नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से सोने को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस कीमती धातु की की बढ़ती कीमतों को लेकर कई ग्लोबल कंपनी गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) का मानना है कि साल 2035 तक दुनियाभर की सभी खदानों से सोना निकाल लिया जाएगा। इसके बाद जमीन के अंदर का सारा सोना खत्म हो जाएगा। बीबीसी की एक रिपोर्ट में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के प्रवक्ता हन्नाह ब्रांड्सटीटर ने भी कहा है कि आने वाले कुछ सालों में खनन और कम हो सकता है क्योंकि सोना पहले की तुलना में कई गुना घट चुका है।
पिछले साल निकला था 3,531 टन सोना
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यानी 2019 में पूरी दुनिया से लगभग 3,531 टन सोना निकला। इतनी मात्रा में सोना निकालने के बाद कई विशेषज्ञों ने दावा किया है कि दुनिया इन दिनों पीक गोल्ड की स्थिती में है। पीक गोल्ड यानी वो अवस्था जब हम खदानों से लगभग पूरा का पूरा सोना निकल चुका हो या बस खत्म होने की राह पर है।
सिर्फ 54,000 टन सोना है बाकी
अभी कुछ दिनों पहले WGC ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि धरती के नीचे मात्र 54,000 टन सोना बचा है, जिसका खनन होना बाकी है। ये सोना अबतक खनन किए जा चुके सोने का केवल 30 प्रतिशत ही है। यानी 70 % सोना जमीन से निकाला जा चुका है।
50 % से ज्यादा सोने का बन चुका है गहना
रिपोर्ट के मुताबिक जमीन से निकाला जा चुका 50 प्रतिशत से ज्यादा सोना गहनों में बदल चुका है । वहीं जो सोना किसी की निजी संपत्ति है, उसका आकलन काफी मुश्किल है। कई देशों में लोग अपने सोने के सही आंकड़े देने से कतराते हैं। इनके अलावा विकासशील देशों में छोटी खनन कंपनियां भी अपने सही सोने के बारे में बताने से बचती हैं।
साल 2035 तक खत्म हो जाएगा सारा सोना
ग्लोबल कंपनी गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें अनुमान लगाया गया है कि साल 2035 में दुनिया का पूरा सोना खत्म हो जाएगा। अगले 15 सालों में दुनियाभर की सभी सोने की खदानें खाली हो चुकी होंगी। क्यों की फिलहाल केवल 54,000 टन सोना ही है, जिसका खनन होना बाकी है। ये सोना इतनी कम मात्रा में है कि इसे दो कार्गो जहाजों में रखा जा सकता है।
Updated on:
12 Oct 2020, 5:22 PM IST
Published on:
12 Oct 2020, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.