1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल पर ‘भिखारी’ टाइप करने पर आ रहा है पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का नाम, फोटो वायरल

वायरल हो रही हैं फोटो लोग एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं तस्वीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 18 Aug 2019, 1:54 PM IST

imran khan

नई दिल्ली: एक वक्त था कि जब कुछ भी जानना होता था, तो या तो किताबों का सहारा लिया जाता था या फिर बूढ़े बुजुर्गों से पूछा जाता था। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदला है वैसे-वैसे इन सब की जगह गूगल ने ले ली है। लगभग हर चीज गूगल पर है और लोग उस पर चीजें सर्च करते हैं। लेकिन आजकल अगर आप गूगल पर भिखारी सर्च करेंगे तो पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का नाम आ रहा है।

वायरल हुई फोटो

दरअसल, अगर गूगल (Google) पर'भिखारी' सर्च करेंगे तो यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की फोटो दिख रही हैं। गूगल इमेजेज में दिख रही इस तस्वीर में इमरान हाथ में कटोरा लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर को किसी ने एडिटे किया है। इस फोटो में इमरान खान के हाथ में एक कटोरा लेकर भीख मांगते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर लोग पाकिस्तान और इमरान खान का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

ऐसा क्यों हो रहा है?

होता ये है कि गूगल सर्च इंजन को कुछ इस तरह बनाया गया है कि जब किसी शब्‍द को बार-बार सर्च किया जाता है। तब गूगल उस कीवर्ड को लोकप्रिय की श्रेणी में शामिल कर लेता है। माना जा रहा है कि इसलिए ऐसा हो रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के एक सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने 'बीजिंग' शब्द की जगह 'बेगिंग' लिख दिया था। हालांकि, इसके लिए चैनल ने बाद में माफी मांग ली थी।