27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Scheme: बिटिया के जन्म से लेकर विवाह तक सरकार देगी हजारों रूपए सालाना, जानें योजना की पूरी डिटेल्स

Govt Scheme: घर में बिटिया के जन्म से लेकर विवाह तक सालाना एक मुश्त राशि भेजी जाएगी। यह राशि शिक्षा के दौरान और विवाह उपरांत तक दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 11 Oct 2020, 2:30 PM IST

Ladli laxmi yojana

Ladli laxmi yojana

Govt Scheme: यह योजना 1 जून 2015 को लागू की गई थी। यह योजना 1 जनवरी 2006 के बाद जन्‍मी बिटिया के लिए है। जिसके अंतर्गत समय-समय पर ई-पेमेंट के द्वारा भुगतान किया जाता है। इसमें कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 2 हजार, 9वीं में 4 हजार और 11वीं और 12 वीं के दौरान 200 रुपए का हर माह भुगतान किया जाता है। बालिका के 21 वर्ष होने पर और कक्षा 12वीं की परीक्षा में समिम्‍लित होने पर शेष राशि का भुगतान किया जाता है बशर्ते बेटी का विवाह 18 वर्ष के बाद हुआ हो।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Ladli laxmi yojana
***** अनुपात में सुधार और बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच भरने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 01 अप्रैल, 2007 को शुरू की। इसके बाद 6 अन्य राज्यों ने भी इस योजना को अपने यहां लागू किया। इस योजना का उद्देश्य लोगों में बालिकाओं के प्रति स्नेह, उनके शैक्षणिक स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है।

योजना का लाभ
1. योजनान्तर्गत बालिका के नाम से, पंजीकरण के समय से लगातार पांच वर्षों तक रूपये 6-6 हजार मध्यप्रदेष लाड़ली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किये जाऐगें अर्थात कुल राशि रूपये 30000 बालिका के नाम से जमा किये जाऐगें।
2. बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर रूपये 2000,
3. कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने पर रूपये 4000,
4. कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने पर रूपये 6000 तथा
5. 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर रूपये 6000 ई-पेमेंट के माध्यम से किया जावेगा।
6. अंतिम भुगतान रूपये 1 लाख बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर भुगतान की जावेगी, किन्तु शर्त यह होगी कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु के पूर्व न हुआ हो।
7. यह पैसा समय-समय पर सरकार द्वारा 6 किश्तों में दिया जाएगा।

राज्य
कई राज्यों ने ऐसी योजना शुरू की है और इन सभी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। मध्यप्रदेश ने लाडली लक्ष्मी योजना, झारखंड ने लाडली योजना, गोवा ने ममता योजना, महाराष्ट्र ने माझी कन्या योजना के अलावा आंध्रप्रदेश, गुजराज, राजस्थान में भी ऐसी ही योजना चल रही हैं और इनका प्रदर्शन काफी अच्छा है।

इन्हें मिलता है योजना का लाभ :
जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों और आयकर दाता न हों ।
बालिका के प्रकरण में आवेदन करने से पूर्व माता या पिता ने परिवार नियोजन अपना लिया हो।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए, जन्म के पहले वर्ष में बालिका का नामांकन करना अनिवार्य है।
यह पैसा तभी जारी किया जाएगा जब बालिका की शादी 18 साल से कम आयु में ना हुई हो।
यह लाभ दो लड़कियों को मिलता है; लेकिन अगर दो बहनें जुड़वा है तो तीसरी बेटी को भी इसका लाभ मिलेगा।
लाडली लक्ष्मी योजना में सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले लोग अपना नामांकन करा सकते हैं।
अगर किसी परिवार ने संतान गोद ली है, तो वो भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन और पंजीकरण
आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से परियोजना कार्यालय / लोक सेवा केन्द्र अथवा किसी भी इंटरनेट कैफे (Internet Cyber Cafe) से आवेदन कर सकते हैं।

कहां करें आवेदन
प्रदेश सरकार द्वारा ला़डली लक्ष्मी योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ladlilaxmi.mp.gov.in जारी की गई है। आवेदक यहां आवेदन कर सकता है। यदि आवेदक, ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहता है तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या अपने शहर के नगर पालिका, नगर निगम या नगर पंचायत में भी संपर्क कर सकता है।