10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से कुछ ही घंटे पहले नाबालिग ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ फरार हुआ दूल्हा, सच से उठा पर्दा तो उड़ गए होश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की 11 सितंबर को शादी होने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 13 Sep 2018, 3:24 PM IST

gay

शादी से कुछ घंटे पहले ही नाबालिग 'बॉयफ्रेंड' के साथ फरार हो गया दूल्हा, सच से उठा पर्दा तो उड़ गए होश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल का एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया, जिसके तहत सहमति से बनने वाले समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा जाएगा। इस फैसले के आते ही पूरे देश में एक बड़े उत्सव जैसा माहौल बना, जगह-जगह समलैंगिक लोगों ने खुशियां मनाईं। खास बात ये है कि कोर्ट द्वारा सुनाए गए इस बेहद ही बड़ी खुशखबरी से न सिर्फ समलैंगिक समाज ही खुश था, बल्कि आम लोग भी समलैंगिकों को मिली इस आज़ादी से खुश थे और उनके साथ खुशियां मना रहे थे। कोर्ट के फैसले के बाद अब समलैंगिक समाज के लोगों ने भी खुलकर अपने प्यार का इज़हार करना शुरू कर दिया है।

हरियाणा के यमुनानगर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिस पर यकीन करना काफी मुश्किल है। दो साल पहले यमुनानगर के कांसापुर रोड पर रहने वाले 25 साल के लड़के की सगाई हो गई थी। युवक का रिश्ता पंजाब के मुबारकपुर की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुआ था। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हा अचानक अपने घर से गायब हो गया। बेटे के घर से गायब होने की बात सुनने के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानने के बाद पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में मालूम चला कि घर से गायब हुआ युवक समलैंगिक है, और उसके एक अन्य लड़के के साथ समलैंगिक संबंध भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की 11 सितंबर को शादी होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही संगीत वाले दिन दूल्हा अपने घर से भाग गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि युवक के एक नाबालिग लड़के के साथ समलैंगिक संबंध हैं। दूल्हे की मां की मानें तो उनके बेटे का दोस्त बीते कई दिनों से उसके शादी का विरोध कर रहा था। इतना ही नहीं एक बार तो युवक के नाबालिग दोस्त ने फोन पर धमकी भी दी थी कि वे उसकी शादी न करें। नाबालिग लड़के की मां ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही अपने बेटे को घर से निकाल दिया था। मामले की जांच कर रहे एसएचओ नरेंद्र राणा के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला समलैंगिक संबंधों का ही लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।