12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी शिल्पा शेट्टी को बाहों में भरकर यूं किया था KISS, 68 की उम्र में अब ‘पापा’ बनेगा ये एक्टर

खबर है कि 68 साल के र‍िचर्ड प‍िता बनने जा रहे हैं। उनकी वाइफ एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्‍नेंट हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 10, 2018

shilpa shetty

कभी शिल्पा शेट्टी को बाहों में भरकर यूं किया था KISS, 68 की उम्र में अब 'पापा' बनेगा ये एक्टर

नई दिल्ली: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रिचर्ड गेरे एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। खबर है कि 68 साल के र‍िचर्ड प‍िता बनने जा रहे हैं। उनकी वाइफ एलेजेंड्रा सिल्वा (35) प्रेग्‍नेंट हैं। र‍िचर्ड ने एलेजेंड्रा से इसी साल शादी की थी। अपनी शादी के र‍िसेप्‍शन में उन्‍होंने फ्लेमेंको डांस कर और गाना गाकर अपनी स्पेनिश दुल्हन एलेजेंड्रा सिल्वा को हैरान कर दिया था। बता देें रिचर्ड गेरे का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में शिल्पा शेट्टी को किस करने वाला सीन आ जाता है।

इसी साल अप्रैल में की एलेजेंड्रा से शादी


रिचर्ड वैसे तो अपनी किसी न किसी फिल्म को लेकर लाइम लाइट में रहते ही हैं, लेकिन इस बार वो पिता बनने की खबरों से चर्चा में बने हैं। रिचर्ड की दूसरी पत्नी एलेजेंड्रा सिल्वा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने चार साल के अफेयर के बाद इसी साल अप्रैल में शादी कर ली थी।

पहली पत्नी से है 18 का बेटा, नहीं चला रिश्ता


रिचर्ड ने पहले शादी साल 2002 में मॉडल कैरे लोवेल से की थी। दोनों का एक 18 साल का बेटा है। रिचर्ड ने कैरे से 11 साल बाद 2013 में तलाक ले लिया था। इसके बाद वह एलेजेंड्रा को अपना दिल दे बैठे।

शिल्पा शेट्टी को बाहों में लेकर किया था किस, वायरल हो गइ थी फोटो


रिचर्ड हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। रिचर्ड जब भारत आए थे उस समय उन्होंने मंच पर सबके सामने ही शिल्पा को बाहों में लेकर किस कर लिया था। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और इसे कई विवादों का भी सामना करना पड़ा था। गेरे और उनसे 21 साल छोटी सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड पदमा लक्ष्‍मी का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा था। दोनों 2014 में एक रेस्तरां में देखे गए थे। लक्ष्‍मी ने लेखक सलमान रश्‍दी से शादी की थी। 2007 में उनका तलाक हो गया था। रिचर्ड गेरे को साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब भी मिल चुका हैं।