
Swastik Ke Upay: स्वास्तिक संस्कृत के दो शब्दों ‘सु’ एवं ‘अस्ति’ से मिलकर बना है। सनातन धर्म में इसे परब्रह्म की संज्ञा दी गई है। स्वास्तिक को लक्ष्मी तथा गणपति का प्रतीक भी माना है। स्वास्तिक का अर्थ है ‘शुभ हो’, ‘कल्याण हो’। स्वास्तिक के उपायों से सभी समस्याएं दूर होकर धन, धान्य, सौभाग्य तथा अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। स्वास्तिक के कुछ प्रयोग उल्टे स्वास्तिक के भी होते हैं। तो आइए जानते हैं उल्टे स्वास्तिक के ऐसे ही कुछ जरुरी अचूक उपाय....
इष्टदेव की प्रतिमा
घर के पूजा-घर एवं मंदिर में सबसे पहले स्वास्तिक बनाएं और उस पर इष्टदेव को विराजमान कर पूजा करनी चाहिए। इससे इष्टदेव प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं।
व्यापार में बढ़ोतरी के लिए
व्यापार में बढ़ोतरी के लिए गुरुवार के दिन घर के ईशान कोण में दीवार को गंगाजल से धोकर वहां हल्दी का स्वास्तिक बनाएं। इस स्वास्तिक की विधिवत पूजा कर गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा लगातार 7 गुरुवार करने से व्यापार में फायदा होगा। घर में सुख-शांति रहेगी और क्लेश भी समाप्त होते हैं।
मनोकामना के लिए
घर के पूजास्थल या मंदिर में जहां भी स्वास्तिक बनाएं, उस पर पांच अनाज रखकर दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती है।
सुख - समृद्धि के लिए
घर के बाहर रंगोली के साथ कुंकुम, सिंदूर या रंगोली से स्वास्तिक बनाएं। इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करते हैं और घर में रहने वालों को आशीर्वाद देते हैं।
नौकरी के लिए
जो इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही हैं तो अपने पास ही के किसी मंदिर में कुंकुम से उल्टा स्वास्तिक बनाएं। और जो भी मनोकामना है वो वहां पर जरूर बोलें। जल्दी ही आपकी इच्छा पूर्ण होगी। मनोकामना पूर्ण होने के बाद उसी स्थान पर जाकर सीधा स्वास्तिक बना दें।
बुरे सपनों के लिये
किसी को भी रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले अपनी तर्जनी उंगली से लाल स्वास्तिक का चिह्न बनाकर सोयें। अगर आप इस उपाय को करके सोयेंगे तो आपको बुरे सपनों से निजात मिल जाएगी।
दुष्प्रभाव कम करने के लिए
घर, व्यापार और नौकरी पर बुरी नजर का प्रभाव बहुत जल्द पड़ता है। ऐसे में काला स्वास्तिक व्यक्ति को हर बुरी नजर से बचाता है। घर के बाहर मुख्य द्वारा पर कोयले से स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। मुख्य द्वार की दीवार पर काले स्वास्तिक के चिन्ह को बनाने से आपके घर पर किसी भी व्यक्ति की बुरी नजर का असर नहीं होगा।
Published on:
7 Oct 2020, 6:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.