30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से मिलने के बाद इमरान को सुनने पड़ते थे ऐसे ताने! देश-विदेश में रहे हैं इनके अफेयर्स

ऐमा के बाद इमरान के प्यार का सुरूर सीता व्हाइट्स पर आ गया।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 27, 2018

imran

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से मिलने के बाद थके-थके से दिखते थे इमरान! देश-विदेश में रहे हैं पाक PM के अफेयर्स

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हुए चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए विजयी उम्मीदवारों से समर्थन प्राप्त करना होगा। आज हम आपको इमरान की निजी ज़िंदगी के बारे में बेहद ही खास बातें बताने जा रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ आशिकी की पिच पर गेंदबाज़ी करने वाले इमरान शुरू से ही रंगमिजाज़ किस्म के रहे हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद ही इमरान राजनीति में आए। एक ज़बरदस्त क्रिकेटर होने के साथ-साथ इमरान को कई लड़कियों के साथ अफेयर के लिए भी जाना जाता है। इमरान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं, और शादी के साथ-साथ उनके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी उनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं।

लेकिन आज हम आपको इमरान की तीन वाइफ नहीं बल्कि उन लड़कियों के बारे में बताएंगे, जिनके साथ इमरान का अफेयर रहा। इस लिस्ट में एक भारतीय एक्ट्रेस भी शामिल है। इमरान की इस रंगमिजाज़ लिस्ट में सबसे ऊपर ऐमा सरगेंट हैं। ऐमा पेशे से एक बेहतरीन आर्टिस्ट रही हैं। ऐमा के साथ इमरान का अफेयर करीब चार साल तक चला। ऐमा के बाद इमरान के प्यार का सुरूर सीता व्हाइट्स पर आ गया। व्हाइट्स के साथ इमरान का रिलेशन ज़्यादा दिनों का नहीं था, लेकिन दोनों के प्यार का प्रतीक व्हाइट्स की बेटी Tyrian ने इमरान की दुनिया भर में खूब खिल्ली उड़ाई। क्योंकि इमरान ने Tyrian को अपनी बेटी मानने से इंकार कर दिया था, लेकिन मेडिकल टेस्ट में ये साबित हो गया कि Tyrian इमरान की ही बेटी हैं।

लेकिन इमरान की आशिकी एक्सप्रेस का आखिरी स्टेशन कहां है, इस बारे में कोई नहीं जानता। इमरान का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान पर भी आया था। इमरान और ज़ीनत की मुलाकात 70-80 के दशक में हुई थी। कहा जाता है कि अपने भारत के दौरों पर इमरान ज़ीनत से मुलाकात भी किया करते थे। एक हिंदी वेबसाइट की मानें तो ज़ीनत से मुलाकात करने के बाद इमरान के साथी खिलाड़ी उन्हें थके हुए होने की बात कहकर ताने मारा करते थे। इमरान और ज़ीनत के रिश्तों ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ बॉलीवुड को भी हिलाकर रख दिया था।