पुलिस के मुताबिक करीब 5 लोगों ने ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया। 2 की मौत पहाड़ से गिरने की वजह से हुई। जब ये लोग जड़ी-बूटी इकट्ठा कर रहे थे तो वे खड़ी चट्टान पर जा पहुंचे जिसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और वो पहाड़ से नीचे गिर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन सब में से सबसे दर्दनाक मौत एक बच्चे की हुई जो अपनी मां के साथ यह जड़ी-बूटी इकट्ठा करने गया था। बच्चे का शरीर पहाड़ की ऊंचाई के हिसाब से ढल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।