जी हां, आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहता है। सोशल मीडिया पर यह शख्स याकि बॉय के नाम से काफी प्रसिद्ध है। इसके पीछे एक बेहद ही खास वजह है, जो आपको तस्वीरें देखकर ही पता चल जाएंगी। दरअसल इस्लाम से ताल्लुक रखने वाला यह शख्स इस्लाम के ज़्यादातर सख्त नियमों को तोड़ता हुआ देखा जाता है। शख्स ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखे हैं, जो इस्लाम में पूर्णतः निषेध हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 63 हज़ार की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखने वाला यह शख्स आए दिन शराब पीते हुए फोटो पोस्ट करता रहता है। इतना ही नहीं याकि के इंस्टा अकाउंट पर आधुनिक हथियारों के साथ भी देखा जा सकता है।