आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अरीथा फ्रैंकलिन के निधन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य दिग्गज हस्तियों ने पॉप गायिका अरीथा फ्रैंकलिन के निधन पर शोक जताया। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा,"क्वीन ऑफ सॉल अरीथा फ्रैंकलिन नहीं रहीं। वह महान महिला थीं, जिन्हें ईश्वर से तोहफे में खूबसूरत आवाज मिली थी। वह याद आएगी!" बिल और हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "वह सुंदर, सुडौल और पूरी तरह से कला में डूबी हुई थीं।" जानकारी के लिए बता दें कि, अरीथा फ्रैंकलिन हमेशा अमेरिकी राष्ट्रपतियों की चहेती गायिका थीं।