25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के इस जोड़े ने शादी के लिए छपवाया ऐसा कार्ड, देश भर में मच गया तहलका

शादी के बंधन में बंधने जा रहा यह जोड़ा हावेरी ज़िले के हंगल का रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:45 PM IST

poll

नई दिल्ली। शादियों का सीज़न चल रहा है, लिहाज़ा लगन के इस दौर में भी हज़ारों-लाखों जोड़े शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 अप्रैल से शुरु हुई लगन 12 मई तक चलेगी, 12 मई के बाद से मलमास शुरु हो जाएंगे। मतलब इस दौर में शादियां 12 मई तक ही होंगी और 12 मई को ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों के मद्देनज़र ही कर्नाटक के जोड़े ने अपनी शादी के कार्ड को बेहद ही अलग अंदाज़ में छपवाया है।

बता दें कि शादी के बंधन में बंधने जा रहा यह जोड़ा हावेरी ज़िले के हंगल का रहने वाला है। वर का नाम सिद्दपा डोड्डाचिकन्न्नवर है तो वहीं वधू का नाम ज्योति है। दोनों का मानना है कि 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों में लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आईडिया आया। सिद्दपा और ज्योति ने अपने शादी के इंविटेशन कार्ड को एक अलग अंदाज़ में छपवाने का निर्णय लिया। बता दें कि दोनों ने अपनी शादी के इंविटेशन कार्ड को वोटर आईडी कार्ड जैसे डिज़ाइन में छपवाया है।

इस अनोखे जोड़े का कहना है कि वे अपने सभी सगे-संबंधियों को 12 मई को होने वाले चुनाव में वोटिंग के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। सिद्दपा रेलवे के एक कर्मचारी हैं और उनकी शादी ज्योति के साथ 27 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सिद्दपा ने बताया कि उन्होंने अपने शादी के कार्ड के लिए दोस्त की मदद ली थी। इसके साथ ही उन्होंने वोटर आईडी कार्ड के डिज़ाइन में कार्ड छपवाने के लिए जिला कलेक्टर से भी आज्ञा ली थी, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी अड़चन में न फंसे।

शादी के कार्ड में वोटर आईडी कार्ड वाले यूनीक नंबर के स्थान पर सिद्दपा ने SJMRG27042018 छपवाया है। SJMRG27042018 में सिद्दपा और ज्याति की शादी की तारीख लिखी हुई है। इतना ही नहीं शादी के कार्ड में उन्होंने अपने जानकारों के लिए एक अपील भी की है- ‘आपका वोट अमूल्य है’। सिद्दपा ने ऐसे कुल 1200 कार्ड छपवाए हैं।