
नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से लैंडस्लाइडिंग का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में कई जगह सड़के धंस गई हैं। हाल ही में चंबा जिले के द्रिकारी जगह का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क के धंसने की वजह से गड्ढ़ा हो गया है। इसमें कई कार वाले फंस गए हैं। टूटी सड़क को पार करने के लिए कुछ लोगों ने खतरनाक रास्ता अपनाया है। वे लोहे के कुछ पोल बिछाकर उस पर कार चलाते हुए सड़क पार कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां इस काम को साहसिक बता रहे हैं। तो वहीं ज्यादातर लोग इस काम को पागलपन और जोखिमभरा बता रहे हैं।