3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान से मौत बनकर एक शख्स पर गिरी बिजली, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Lightning Kills A Man: सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसे वीडियो देखें जाते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें आसमान से बिजली गिरने की वजह से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Apr 2023, 11:09 AM IST

lightning_kills_a_man.jpg

Lightning kills a man

सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया जैसे सिमट सी गई है। आज घर बैठे-बैठे दुनियाभर के अपडेट्स सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के अपडेट्स, फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। इस तरह के वीडियो ज़्यादातर हादसों के होते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनमें प्रकृति का कहर देखने को मिलता है। प्रकृति के कहर में आसमान से बिजली गिरना भी शामिल है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही आसमान से बिजली गिरने के वीडियो शेयर किए जाते हैं। आसमान से गिरी बिजली बहुत ही खतरनाक होती है। इससे जान-माल दोनों का ही नुकसान हो सकता है। हाल ही में आसमान से एक शख्स पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा।


कोयले की खदान में काम करने वाले शख्स पर गिरी बिजली

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया। यह वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर का बताया जा रहा है। चंद्रपुर में एक कोयले की खदान में काम करने वाले शख्स को इस वीडियो में दिखाया गया है जो आराम से आगे बढ़ रहा है। पर उसे पता भी नहीं होता कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। आराम से चल रहे शख्स पर अचानक ही आसमान से बिजली गिर जाती है। बिजली गिरने से शख्स झटके से नीचे गिर जाता है। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है।


मौके पर ही हुई मौत

आसमान से गिरी बिजली का झटका कितना तेज़ होता है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे इमारतें तबाह हो जाती हैं। ऐसे में चंद्रपुर की कोयला खदान में काम करने वाले इस शख्स पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ें- बस का रास्ता ब्लॉक करना शख्स को पड़ा भारी, देखें वीडियो