ममता बनर्जी एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में पुरुलिया जिले में विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए, एक नागरिक निकाय के अधिकारी से उनके उभरे हुए पेट के बारे में सवाल कर बैठीं। दरअसल, समीक्षा बैठक के दौरान जब झालदा के नागरिक नेता की बारी आई और वह अपनी बात कहने के लिए खड़े हुए, तो नेता के बोलने के बीच में ही ममता बनर्जी ने चुटकी लेते हुए टोका और कहा, "जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं। क्या आप अस्वस्थ हैं? आखिर आपका मध्यप्रदेश (पेट) इतना क्यों बढ़ रहा है?"