कुछ लोगों की दूसरों से मारपीट की आदत होती है। ऐसे लोग शांति से काम लेने की जगह झगड़े की राह चुनते हैं और दूसरों से मारपीट करते हैं। ऐसे लोग छोटी सी बात पर भी दूसरों से मारपीट करने लगते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग यह भी नहीं देखते कि वो अपने घर पर है या किसी पब्लिक प्लेस में। ये लोग कहीं भी शुरू हो जाते हैं। पर कई बार इन्हें अपनी हरकतों का सबक भी मिलता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जिसने एक महिला के साथ पब्लिक में ही मारपीट शुरू कर दी।