26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच महीने बाद अचानक घर पहुंचा फौजी पति, खिड़की से झांका तो नजारा देख खिसक गई पैरों तले जमीन

कई बार गेट खटखटाने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वह फौजी घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 3 Sep 2018, 4:26 PM IST

wife cheating

पांच महीने बाद अचानक घर पहुंचा फौजी पति, खिड़की से झांका तो नजारा देख खिसक गई पैरों तले जमीन

नई दिल्ली: सरहद पर देश की सेवा कर रहा एक जवान पांच महीने बाद छुट्टी पर घर आया था। उसने कई बार घर का गेट खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने सोचा कि पत्नी सो गई होगी आैर वह घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया। उसने खिड़की पर लगे कूलर को पीछे हटाकर अंदर झांका तो पत्नी को देखकर वह हिल गया। दरअसल, कमरे में उसे कुछ एेसा दिखा कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई है।

आखिर कमरे में क्या दिखा एेसा?

श्रीनगर में तैनात फौजी 14 साल से सेना में देश सेवा कर रहा है। हाल ही में वह पांच महीने बाद छुट्टी लेकर घर आया। अचानक छुट्टी मिलने की वजह से वह पत्नी को जानकारी नहीं दे पाया आैर रात में करीब 12 बजे घर पहुंचा। उसने कई बार गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला आैर न ही गेट खुला। इसके बाद वह घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और खिड़की पर लगे कूलर को पीछे हटाकर अंदर झांका तो पत्नी किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। उसके कमरे में घुसते ही दोनों हैरान रह गए आैर फौजी पर हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर फौजी को अधमरा कर दिया। पीडि़त फौजी ने इसकी शिकायत थाना भादसों में की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

जिसे बांधती थी राखी उसी के साथ हमबिस्तर

फौजी के मुताबिक, उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। वह पांच महीने बाद छुट्टी पर घर आया था। पत्नी के साथ जिसे हमबिस्तर देखा वह अक्सर घर आता था और हर साल राखी भी बंधवाता था। पत्नी भी कहती थी कि वह उसका भाई है, लेकिन हकीकत इतनी घिनौनी हो सकती है ये मैं सोच भी नहीं सकता था। दोनों ने न सिर्फ मेरे विश्वास का गला घोंटा है, बल्कि भाई—बहन के रिश्ते को भी कलंकित किया है।