11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले फोन पर तलाक दिया, फिर ससुर के साथ हलाला कराया..अब मां बनी महिला तो हुआ ये…

हलाला होने के अगले ही दिन महिला के ससुर ने उसे तलाक दे दिया।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 09, 2018

halala

पहले फोन पर तलाक दिया, फिर ससुर के साथ हलाला कराया..अब मां बनी महिला तो हुआ ये...

नई दिल्ली। तीन तलाक के एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाले में नया मोड़ सामने आया है। बरेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। तलाक की वजह ये थी कि महिला ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर किए जा रहे अत्याचार से परेशान होकर अपने घर चली गई थी। बता दें कि पीड़ित महिला की शादी साल 2015 में 30 सितंबर को संभल में हुई थी। महिला का शौहर पेशे से एक ट्रांसपोर्टर है। महिला को तलाक देने के बाद शख्स को शर्मिंदगी महसूस हुई तो उसने दोबारा निकाह करने का मूड बना लिया। लेकिन उससे पहले शख्स ने तलाकशुदा पत्नी का 24 दिसंबर 2016 को अपने पिता के साथ हलाला करा दिया।

हलाला होने के अगले ही दिन महिला के ससुर ने उसे तलाक दे दिया। ससुर द्वारा तलाक दिए जाने के बाद महिला को 3 महीने और 10 दिन की इद्दत पूरी करनी थी। लेकिन महिला के पति ने इस बीच ही उसके साथ ज़बरदस्ती संबंध स्थापित किए। इद्दत का दौर खत्म हुआ तो 5 अप्रैल 2017 को महिला के पहले पति ने उससे दोबारा शादी कर ली। पति से दूसरी बार शादी के कुछ समय बाद महिला गर्भवती हो गई। महिला ने अपने गर्भावस्था की पूरी बात अपने शौहर को बता दी। जिसके बाद सनकी शौहर ने पत्नी पर गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा। जानकारी के मुताबिक गर्भपात का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर अपने पति के अत्याचारों का कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया। महिला ने बताया कि उसके साथ अत्याचार की सीमाओं को पार किया गया। गर्भावस्था में भी उसे खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा था। आरोपी शौहर को थाने बुलाया गया तो उसने महिला और उसके बच्चे को साथ रखने की बात कही और वापस घर चला गया। लेकिन अब महिला ने जब बच्चे को जन्म दे दिया तो आरोपी महिला को अपने साथ नहीं रख रहा है, इतना ही नहीं वह बच्चे को अपना नाम देने के लिए भी तैयार नहीं है। अब पूरे मामले को लेकर महिला कोर्ट जाने की योजना बना रही है।