नई दिल्ली। अवैध संबंधों के शक में एक बार फिर एक महिला की हत्या कर दी गई। यूपी में एक हैवान ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इंसान से दरिंदे बने शख्स ने हत्या के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे पढ़ने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। रामनाथ रैदास नाम से शख्स ने अपनी पत्नी तारावती को खेत में ले जाकर फावड़े से काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं रामनाथ ने पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़ों को खेत में ही गाड़ने लगा, लेकिन वह अपने इस खौफनाक काम को अंजाम नहीं दे पाया। रामनाथ, तारावती के शव के टुकड़ों को जमीन में गाड़ पाता, उससे पहले ही वहां उसके परिजन और गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।