9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तांत्रिक के कहने पर पिता ने आठ दिन बाद खोदी अपने बेटे की कब्र, किया एेसा काम

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक शख्स ने अपने आठ साल को जिंदा करने का दावा करते हुए उसकी कब्र खोद दी।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 14, 2018

omg

तांत्रिक के कहने पर पिता ने आठ दिन बाद खोदी अपने बेटे की कब्र, किया एेसा काम

नई दिल्ली: अंधविश्वास का एक और बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक शख्स ने अपने आठ साल को जिंदा करने का दावा करते हुए उसकी कब्र खोद दी। इस दौरान उसे रोकने के लिए कोई भी सामने नहीं आया और तमाशबीन बने नजारा देखते रहे।

सांप के काटने से हो गई थी बेटे की मौत

मामला बस्ती के कुसमौर गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले रामगरीब के आठ साल का एक बेटा था, जिसके करीब एक सप्ताह पहले सांप ने काट लिया था। सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गई थी। पिता रामगरीब और गांववालों ने मिलकर उसके शव को कब्र में दफना दिया।

बेटे को जिंदा करने की उम्मीद में तांत्रिक की शरण में पहुंचा पिता

बेटे की मौत से पिता काफी दुखी हो गया था। इसी दौरान उसे एक शख्स ने तांत्रिक के बारे में बताया और कहा कि वह उसके बेटे को जिंदा कर सकता है। रामगरीब उस तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने रामगरीब के सामने शर्त रखी की वह अपने बेटे की लाश को कब्र से बाहर निकाले और सिर का बाल खींचने पर अगर नहीं उखड़ता तो वह उसे जिंदा कर सकता है। रामगरीब ने लाश को बाहर निकाला और उसके सिर के बाल खींचे लेकिन उसके हाथ में निराशा ही लगी। शव के बाल खींचने पर उखड़। इसके बाद दोबारा शव को दफना दिया गया।

जब अंधविश्वास के इन मामलों ने कर दिया हैरान

बता दें, हाल के दिनों में काला जादू, झाड़-फूंक के एेसे कइर् मामले सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ा केस दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुआ था। यहां एक ही परिवार के ग्यारह लोगों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। इसके बाद बीते दिनों में गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यापारी ने अपनी पत्नी आैर बेटी के साथ अात्महत्या कर ली।