दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना और उन्हें परेशान बहुत ही पसंद होता है। ऐसे लोगों को जानवरों को सताना बहुत ही अच्छा लगता है। पर ऐसा करना कई बार उन्हें भारी भी पड़ जाता है क्योंकि जानवरों के मिज़ाज का कोई भरोसा नहीं होता और पता नहीं कब जानवर पलटकर हमला कर दें। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो शेर को परेशान करते हुए उसके पिंजरे में हाथ डाल देता है।