23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / जन्मदिन स्पेशल: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने मनमोहन सिंह के लिए कही थी ये बड़ी बात, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #HappyBirthdayDrSingh

जन्मदिन स्पेशल: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने मनमोहन सिंह के लिए कही थी ये बड़ी बात, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #HappyBirthdayDrSingh

87 साल के हो गए हैं मनमोहन सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 26 Sep 2019, 11:32 AM IST

manmohan singh

नई दिल्ली: अब तक देश में कई प्रधानमंत्री रहे। उन्हीं में से एक देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज गुरुवार को जन्मदिन है। मनमोहन सिंह संयम, सादगी और आर्थिक सुधारों के लिए पहचाने जाते हैं। अब उनको 87 साल हो गए हैं। उनकी बातें इतनी खास हैं कि विपक्ष भी उनका मुरीद रहा है।

ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड

मनमोहन सिंह की छवि ऐसे नेता के तौर पर है, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया के लिए भारत का बाजार खोला। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर सुबह से ही #HappyBirthdayDrSingh और #ManmohanSingh ट्रेंड कर रहा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अटल बिहारी भी करते थे सराहना

इस बता की चर्चा ज्यादा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दीवाना तो समूचा विपक्ष है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद अटल बिहारी मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्र की नीतियों की सराहना करते थे। एक बार एक टीवी प्रोग्राम में उन्होंने कहा था कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी, तो वो तब भी चाहेंगे कि देश के आर्थिक सुधार मामले में मनमोहन सिंह सरकार को अपनी राय देते रहें। यही नहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मनमोहन सिंह को काफी पसंद करते हैं।