दुनियाभर में चोरों की कोई कमी नहीं है और न ही कमी है चोरी-चकारी के मामलों की। आए दिन ही कहीं न कहीं चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। चोरी के तरीकों की भी आजकल कोई कमी नहीं है। चोर अलग-अलग तरीकों से चोरी करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल चोरी के भी कई वीडियोज़ देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो हाल ही में शेयर किया गया जिसमें चलती मोटरसाइकिल से एक मोबाइल चोरी हो गया।