दरअसल कल शाम ठीक पांच बजे सायरन की आवाज सुनते ही लोग अपने घरों की बालकनी या आंगन में खड़े होकर ताली, थाली या घंटी बजाएंगे। इनसे निकलने वाली ध्वनि से वैज्ञानिक और आध्यात्मिक (spritual) दोनों फायदे होंगे। चूंकि सनातन धर्म-संस्कृति में करतल ध्वनि, घंटा ध्वनि, शंख की ध्वनि (sound) को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसलिए शुभ मौकों पर इसका प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार घंटियों की आवाज कानों में पड़ने से हमारे दिमाग के बाएं और दाएं हिस्से में एक एकता पैदा करती हैं। जिस क्षण हम घंटा-घंटी बजाते हैं, यह एक तेज और स्थायी ध्वनि उत्पन्न करते हें, जो प्रतिध्वनि मोड में न्यूनतम 7 सेकंड तक रहता है।