यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दशक बाल मजदूरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है । रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में बाल मजदूरों की संख्या घटी जरूर है लेकिन अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दुनिया में ऐसे 71 देश हैं जहां बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ईंटें तैयार करने से लेकर मोबाइल फोन के पुर्जे बनाने तक के कई काम बच्चों से करवाए जाते हैं। इसमें कठिन करखानों में काम, फैक्ट्री, माल ढुलाई आदि जैसे काम और शामिल हैं। बता दें कि इस तरह के काम करने से एक साधारण बालक के शारीरिक विकास को खतरा रहता है। और साथ ही साथ पैसे कमाने के कारण बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं।