2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने गर्भपात के बाद शेयर की 14 हफ्ते के भ्रूण की तस्वीरें, महज़ 26 ग्राम था वज़न

जानकारी के मुताबिक भ्रूण का वज़न महज़ 26 ग्राम था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 2 Nov 2018, 11:33 AM IST

embroy

महिला ने गर्भपात के बाद शेयर की 14 हफ्ते के भ्रूण की तस्वीरें, महज़ 26 ग्राम था वज़न

नई दिल्ली। एक महिला ने अपने होने वाली संतान को लेकर काफी सपने संजोए हुए थे, लेकिन एक दिन उनके सभी सपनों पर पानी फिर गया। 14 हफ्ते की गर्भावस्था के बाद महिला का गर्भपात हो गया और उन्होंने धरती पर आने से पहले ही अपने जिगर के टुकड़े को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। गर्भपात होने के बाद डॉक्टरों ने महिला के बच्चे को 'मेडिकल वेस्ट' (मेडिकल कचरा) घोषित कर दिया, लेकिन माइकल नाम की महिला ने दुनिया छोड़ चुके भ्रूण को करीब एक हफ्ते तक अपने घर में ही संभाल कर रखा।

माइकल के पति शरण सुथरलैंड ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं कि महिला के गर्भ में मक चुका भ्रूण शारीरिक रूप से बिल्कुल ठीक था। हैरानी की बात ये है कि माइकल ने अपने मृत जिगर के टुकड़े की कुछ तस्वीरें खीचीं और उन्हें शेयर कर दिया। माइकल के इस कदम की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक दिलेर महिला बता रहे हैं। शरण और माइकल ने भ्रूण को हाइड्रेंजिया प्लांट के नीचे दफना दिया है, लेकिन उससे पहले उन्होंने भ्रूण को करीब एक हफ्ते तक फ्रिज में संभाल कर रखा।

जानकारी के मुताबिक भ्रूण का वज़न महज़ 26 ग्राम था। मूल रूप से अमेरिका के रहने वाले इस दंपति ने बताया कि गर्भपात के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो विकल्प दिए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे मृत भ्रूण को घर ले जा सकते हैं या फिर अस्पताल उसे मेडिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से नष्ट कर सकता है। ऐसे में दंपति ने भ्रूण को घर ले जाने का फैसला किया। शरण और माइकल ने अपने बच्चे को नाम भी दे दिया था, उन्होंने भ्रूण को मिरान नाम दिया था। जहां एक ओर दंपति अपना बच्चा खोने से काफी दुखी है, वहीं उन्हें इस बात की खुशी भी है कि उन्होंने मिरान के साथ काफी समय बिता लिया।