29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल पर बात करने में इस कदर बिजी थी मां,ऑटो में भूल गई बच्चा, वायरल हो रहा है ये Video

मोबाइल पर बात करने में बिजी थी मां ( mother forgets child in auto ) बच्चे को ऑटो में भूल गई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 26 Aug 2019, 12:41 PM IST

viral news

नई दिल्ली। आज कल हम मोबाइल पर ज्यादा बिजी रहते हैं। हमारी जिंदगी मोबाइल के ही आगे पीछे भागती है। इस चक्कर में कई लोग खाना, पानी,सोना, घर, रिश्ते-नाते सब भूल चुके हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल (video viral ) हो रहा एक वीडियो।

यह भी पढ़ें-ओडिशा के 'डांसिंग टीचर' का Video वायरल, ठुमक-ठुमक कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं हेडमास्टर

इस वीडियो में मां मोबाइल पर बात करने में इस कदर बिजी है कि वह अपने बच्चे को ऑटो में ही भूल गई ( mother forgets child in auto ) । वीडियो में देख सकते हैं कि महिला मोबाइल पर बात करते हुए ऑटो से उतर कर सड़क पर चली जा रही है। उसके पीछे एक आदमी आवाज देता हुआ भाग रहा है।

जब वह जोर से चिल्लाता है तो महिला रूक जाती है। महिला के पास जकर वह आदमी उससे पूछता है कि ये बच्च आपका ही है। तब महिला को याद आता है कि उसने तो अपने बच्चे को ऑटो में ही छोड़ दिया। महिला तुरंत अपने बच्चे को उस आदमी से लेकर सीने से लगा लेती है।

महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 70 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। वहीं, वीडियो को लेकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बत्तख जैसी आवाज निकालने वाली बिल्ली का वीडियो वायरल, लोग खूब कर रहे हैं पसंद

https://twitter.com/kyaYaarKashmir/status/1165142855830114304कुछ लोग इस वीडियो फेक बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का वीडियो है। एक यूजर ने इस वीडियो से जुड़ा दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है ये वीडियो शायद किसी फिल्म या विज्ञापन का है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।