नई दिल्ली:वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) के खेले जा रहे मैचों में रविवार को भारत की टक्कर अफगानिस्तान से हुई। इस मैच में भले ही भारतीय टीम ने मैच जीत लिया, लेकिन अफगानिस्तानी गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज हथियार डालते हुए नजर आए। कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करता हुआ नजर नहीं आया। क्या विराट कोहली, क्या रोहित और क्या धोनी। कोई भी खिलाड़ी अफगानिस्तानी गेंदबाजों के आगे नहीं चल सका। वहीं सोशल मीडिया ( social media ) पर धोनी की बल्लेबाजी को लेकर भी लोगों ने उन पर खूब सवाल खड़े किए।