7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत नहीं बल्कि इस देश के हैं मुकेश अंबानी! अंबानी फैमिली के ऐसे ही कई राज़ नहीं जानते होंगे आप

ज़्यादातर लोगों को यही लगता है कि धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी का जन्म भारत में हुआ था।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 07, 2018

jio

भारत नहीं बल्कि इस देश के हैं मुकेश अंबानी! अंबानी फैमिली के ऐसे ही कई राज़ नहीं जानते होंगे आप

नई दिल्ली। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी के बारे में कुछ ऐसे राज़ बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। एक छोटे से काम से अपना बिज़नेस शुरू करने वाले मुकेश आज के समय में भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। बताते चलें कि मुकेश अंबानी पिछले दस साल से लगातार भारत के सबसे धनी शख्स हैं, जिन्हें पीछे करना अब काफी मुश्किल है।


हाल ही में रिलायंस जियो को लाने के बाद अंबानी के बिज़नेस में ज़बरदस्त उछाल हुआ है। लिहाज़ा वे जियो के संसार को लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।


ज़्यादातर लोगों को यही लगता है कि धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी का जन्म भारत में हुआ था। लेकिन ये बिल्कुल गलत है, क्योंकि मुकेश का जन्म भारत में नहीं बल्कि यमन के अदन शहर में हुआ था। मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल 1957 को अदन शहर में मां कोकीलाबेन की कोख से जन्म लिया था। मुकेश अंबानी के कुल तीन बच्चे.. आकाश, अनंत और ईशा ने भी पिता के काम को बखूबी संभाल रखा है। साल 2000 में पिता की मौत के बाद मुकेश ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कार्यभार अपने कंधों पर ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


मुकेश अंबानी ने अपने जीवन में कभी भी मांसाहारी खाना नहीं खाया, लेकिन उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी फ्राइड चिकन बेचने वाली कंपनी केएफसी को टक्कर देने के लिए RIL’s Chiken Came First नाम की कंपनी की स्थापना कर दी थी। हालांकि विरोध के बाद मुकेश को ये कंपनी बंद करनी पड़ गई थी। लेकिन ये फैसला उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ क्योंकि कंपनी को बंद करने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था।