पीड़िता ने जानकारी देते बताया कि, घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके में हुई थी। उष्नोता ने बताया कि, " उबर की पूल सिस्टम से बुक कराई कैब में जब मैं बैठीं तो कैब में एक महिला शुरू से ही गुस्से में दिख रही थी। वह ड्राइवर पर चिल्लाने लगी और बोली कि उसने सबसे अधिक पैसा दिया है, फिर भी उसे सबसे अंत में ड्रॉप किया जा रहा है। जब मैंने बीचबचाव की कोशिश की तो मेरे साथ मारपीट की गई।" इस पर उष्नोता ने रूट के बारे में महिला को समझाने की कोशिश की थी। इस पर आरोपी महिला ने उनके साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी थी। महिला पत्रकार ने बताया कि आरोपी ने ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया कि वह सार्वजनिक तौर पर उसे न तो लिख सकती हूं और न ही सार्वजनिक तौर पर बता सकती हूं।