इस देश का नाम है न्यूजीलैंड (New Zealand )। देश की सीमा बंद करने के तीन महीने बाद ही यहां की सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अब यहां कोरोना का कोई भी मरीज नहीं है, एक्टिव केस जीरो हो गया है। इतनी जल्दी कोरोना को खत्म करके न्यूजीलैंड(New Zealand )ने इतिहास रच दिया है। जिसके बाद से यहां के लोग जश्न मना रहे हैं।