बता दें, ये पहला मामला नहीं जब नई शादी इस तरह से टूट गई हो। अक्सर लड़का या लड़की की उनकी मर्जी के बिना शादी कर दी जाती है। ऐसे में दोनों के बीच सामन्जस्य नहीं बैठ पाता और दोनों के बीच विवाद होने लगता है। आपसी तालमेल नहीं बैठने की वजह से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब पति या पत्नी अचानक रिश्ता खत्म कर अपने रास्ते चल देते हैंं। बीते दिनों हरियाणा में ही एक मामला सामने आया था, जहां दुल्हन ने शादी से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि लड़के का रंग सांवला था।