नई दिल्ली। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में एक चलती बस के अंदर हुई गैंगरेप (Nirbhaya Case) की घटना ने देश की राजधानी समेत पूरे देश को अंदर से हिला कर रख दिया। घटना के अगले ही दिन से पूरे देश में प्रदर्शन होने शुरू हो गए। लोगों ने इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदो को फांसी पर लटकाने की मांग की। लोगों की मांग तो पूरी हुई लेकिन इसे पूरा होने में 7 साल से अधिक का समय लग गया। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार तड़के 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।