फेसबुक अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रतिदिन कुछ नया करता रहता है। इसी कड़ी में फेसबुक एक परीक्षण कर रहा है जिससे उसके उपभोक्ता अपनी इंस्टाग्राम ‘स्टोरीज’ को सीधे वाट्स एप स्टेटस पर साझा कर सकेंगे। नए फीचर से उपभोगकर्ता अपनी सजावटी फोटो, वीडियो, जीआईएफ वाट्स एप पर पोस्ट कर सकेंगे जो 24 घंटों के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे।