500 Km ट्रेवल कर अनजान औरत की जान बचाने पहुंच गया ये शख्स, दुनिया कर रही है सलाम
नई दिल्लीPublished: Oct 23, 2019 04:49:57 pm
500 किमी दूर से रक्तदान करने पहुंच गया ये शख्स
नई दिल्ली। राउरकेला के दिलीप बारिक के प्रयास से एक महिला की जान बच गई है। देश व दुनिया में सबसे रेयर माने जाने वाले बोम्बे ब्लड ग्रुप की एक महिला ब्रह्मपुर के एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती थी। उसे कहीं से ब्लड नहीं मिल रहा था। परिवार ने ब्लड हेल्प सेंटर ग्रुप से भी मदद मांगी लेकिन उनके मैच का ब्लड मौजूद नहीं था। जिसके बाद दिलीप महिला की जान बचाने के लिए 500 किलोमीटर ट्रेवल कर उनके ब्लड डोनेट करने पहुंच गए। उनके इस प्रयास से उस औरत की जिंदगी बच गई।