
Optical Illusion: Can You Find The Dog In This Street Within 7 Seconds?
ऑप्टिकल इल्यूजन, जिसे विजुअल इल्यूजन के रूप में भी जाना जाता है। ये एक प्रकार का भ्रम है जो हमारी आँखों को धोखा देता है और वास्तविकता को छुपाता है। आसान भाषा में कहें तो ऑप्टिकल इल्यूजन एक प्रकार का भ्रम है जिसमें हम वास्तविकता को नहीं देख पते बल्कि हमारी आँखें धोखा खा जाती हैं। चूंकि ये काफी पेचीदा होता है लोगों को इसे सुलझाने में उतना ही मजा आता है। इसको सॉल्व करने के लिए लोगों में उत्सुकता भी देखने को मिलती है। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर लाए हैं जो काफी दिलचस्प है जिसमें आपको छिपा हुआ कुत्ता ढूँढना है।
हालांकि, ये इतना आसान नहीं है क्योंकि तस्वीर में कुत्ता कहाँ छिपा है वो आपको ऐसे ही दिखाई नहीं देने वाला। इस तस्वीर में आपको एक सड़क दिखाई दे रही होगी और कुछ गाड़ियां और दीवारें। इस गली में में कहीं कुत्ता छिपा बैठा है जिसे आपको ढूँढना है वो भी 7 सेकंड में। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कहाँ छिपा है कुत्ता? क्या आपको दिखाई दे गया? एक बार फिर से ध्यान से देखिए और आपका टाइम स्टार्ट होता है अब ....
क्या आपको 7 सेकंड में कुत्ता दिखाई दे गया? यदि हाँ तो आपका दिमाग और आँखें दोनों काफी तेज हैं और फोकस कमाल का है।
यदि आपको अभी भी छिपा हुआ कुत्ता दिखाई नहीं दिया तो परेशान न हो हम आपके लिए जवाब भी लाए हैं। हमने आपके लिए जवाब को मार्क कर दिया है। अब जवाब मिल गया है तो इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
Published on:
28 Sept 2022 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
