29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 दिनों से अपने मरे हुए बच्चे को लेकर समुद्र के चक्कर लगा रही है मां, पूरा मामला जान रो पड़ेंगे आप

सैन जुआन द्वीप पर एक ऑर्का व्हेल को देखा गया था, जो अपने बच्चे के साथ पिछले 17 दिनों से समुद्र के चक्कर लगा रही थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Aug 10, 2018

orca

17 दिनों से अपने मरे हुए बच्चे को लेकर समुद्र के चक्कर लगा रही है मां, पूरा मामला जान रो पड़ेंगे आप

नई दिल्ली। मां और उसके बच्चे के रिश्तों को समझाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस धरती पर रहने वाला हर एक इंसान इस खूबसूरत रिश्ते को बहुत अच्छी तरह से जानता है। सिर्फ इंसानों में ही नहीं मां-बच्चे का ये खूबसूरत रिश्ता जानवरों में उतना ही खूबसूरत होता है। लेकिन कई बार हमें मां और उसके बच्चे के बीच खूबसूरत रिश्तों का एक बेहद ही दर्दनाक अंत भी देखने को मिलता है। ऐसे मामलों में कई बार मां अपने बच्चे को छोड़कर चली जाती है तो कई मामलों में बच्चे ही अपनी मां को छोड़कर चले जाते हैं।

हाल ही में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने लोगों की आंखों को नम कर दिया। cbc.ca की रिपोर्ट के मुताबिक सैन जुआन द्वीप पर एक ऑर्का व्हेल को देखा गया था, जो अपने बच्चे के साथ पिछले 17 दिनों से समुद्र के चक्कर लगा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि व्हेल जिस बच्चे के साथ समुद्र में चक्कर काट रही थी, वह मरा हुआ था। जानकारी के मुताबिक व्हेल अपने नवजात मृत बच्चे को अपने शरीर पर लादकर समुद्र में घूम रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि ऑर्का व्हेल के बच्चे की मौत पिछले महीने 24 जुलाई को ही हो चुकी थी। अधिकारियों ने मृत बच्चे को लेकर समुद्र में घूम रही व्हेल को 1 अगस्त को देखा था। द व्हेल म्यूज़ियम ने व्हेल का एक ऑडियो भी जारी किया है। जिसमें व्हेल अपने मृत बच्चे से बात करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि उस इलाके में व्हेल के एक अन्य बच्चे को भी देखा गया था, जो काफी बीमार लग रहा था। अधिकारियों का कहना है कि वे अब उस व्हेल के बच्चे की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को खोज कर उसका इलाज करना काफी ज़रूरी है, नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती है।