3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे चल रही 3 लड़कियों को तेज़ रफ्तार कार ने हवा में उड़ाया, फिर हुआ चमत्कार, देखें वीडियो

Overspeeding Car Runs Over 3 Girls: ओवरस्पीडिंग भारत में ही नहीं, दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह से कई हादसे होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें ओवरस्पीडिंग की वजह से एक भीषण एक्सीडेंट होता है। पर इसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसे चमत्कार ही कहा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 May 2023, 1:38 PM IST

overspeeding_car_runs_over_3_girls.jpg

Overspeeding car runs over 3 girls

ओवरस्पीडिंग यानी कि ज़रूरत से ज़्यादा रफ्तार से कार चलाना। ओवरस्पीडिंग भारत की ही नहीं, दुनियाभर की एक गंभीर समस्या है। इस वजह से हर साल कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। दुनियाभर में कई लोग लापरवाही में ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार से कार चलाते हैं। सोशल मीडिया के स दौर में अक्सर ही ओवरस्पीडिंग के कई वीडियो देखे जाते हैं। इनमें ओवरस्पीडिंग की वजह से भीषण रोड एक्सीडेंट्स देखे जाते हैं। पर कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें चमत्कार भी देखा जाता है। इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में एक एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।


तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही तीन लड़कियों को उड़ाया

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिन के समय सड़क किनारे तीन लड़किया पैदल चल रही हैं। तीनों एक छाते को शेयर करते हुए आगे बढ़ रही हैं। तभी सामने से एक तेज़ रफ्तार में आ रही कार तीनों लड़कियों को टक्कर मार देती है। कार की टक्कर इतनी तेज़ होती है कि तीनों लड़कियाँ हवा में उछलकर काफी दूर गिरती हैं।

हुआ चमत्कार

वीडियो को देखकर सभी को यह लगेगा कि तेज़ रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से तीनों लड़कियों की मौत हो गई। ऐसा सोचना स्वाभाविक भी है क्योंकि इतनी तेज़ टक्कर लगने के बाद बचना बहुत ही मुश्किल है। पर तीनों लड़कियों की इस हादसे के बावजूद जान बच जाती है। इस भीषण रोड एक्सीडेंट में तीनों लड़कियाँ ज़िंदा बच जाती हैं। हालांकि तीनों को काफी चोट लगती हैं और फ्रेक्चर भी आते हैं। पर तीनों इस रोड एक्सीडेंट में बच जाती हैं। इसे चमत्कार ही कहा जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रोड एक्सीडेंट मार्च 2020 में केरल (Kerala) के अलाप्पुझा (Alappuzha) शहर के पूचक्कल (Poochakkal ) में हुआ था।


यह भी पढ़ें- महिला को कमज़ोर समझकर लुटेरे ने की मोटरसाइकिल लूटने की कोशिश, महिला ने सिखाया सबक, देखें वीडियो