6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 बच्चों की मां से की थी तीसरी शादी, कुछ ऐसी रही है पाक PM इमरान की प्राइवेट ज़िंदगी

बुशरा मनेका एक जानी-मानी आध्यात्मिक गुरू हैं।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 18, 2018

bushra

5 बच्चों की मां से की थी तीसरी शादी, कुछ ऐसी रही है पाक PM इमरान की प्राइवेट ज़िंदगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री, तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने इस साल 18 फरवरी को तीसरी शादी की थी। इमरान ने तीसरी शादी लाहौर में बुशरा मनेका के साथ की थी। इमरान खान और बुशरा मनेका की शादी की पुष्टि स्वयं उनकी पार्टी की ओर से की गई थी। तहरीक-ए-इंसाफ ने आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा खबर दी थी कि इमरान और बुशरा की निकाह की पूरी रस्म लड़की के घर पर ही मुकम्मल हुई। इमरान की तीसरी शादी में खास लोग ही शामिल हुए थे। बता दें कि इमरान और बुशरा की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन हाल ही में आई खबरों की मानें तो इमरान खान और बुशरा मनेका के रिश्तों में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

आपको बता दें कि बुशरा मनेका एक जानी-मानी आध्यात्मिक गुरू हैं। बुशरा ने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातकी मुकम्मल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुशरा के 5 बच्चे हैं। बुशरा की कोंख से जन्म लेने वाले 5 बच्चों में 2 बेटे और 3 बेटियां भी हैं। इससे पहले उन्होंने खवार फरीद के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। खवार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वरिष्ठ कस्टम अधिकारी हुआ करते थे। लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच दिक्कतें आनी शुरु हो गईं, लिहाज़ा दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। दोनों के रिश्ते का अंत कुछ साल पहले ही हुआ था। पाकिस्तान में बुशरा को पिंकी के नाम से भी जाना जाता है।

बता दें कि इमरान खान और बुशरा मनेका साल 2015 में पहली बार मिले थे। उस दौरान इमरान लोधरन में उपचुनाव चल रहे थे। उपचुनाव को लेकर ही इमरान अपनी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्त थे। इमरान खान की पहली शादी जेमीमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी और 2004 में तलाक हो गया था। तो वहीं इमरान ने दूसरी शादी पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से 2015 में की थी। 10 महीने बाद ही 2015 में ही इमरान और रेहम का तलाक हो गया था। इसके अलावा इमरान खान के कई महिलाओं के साथ अफेयर भी रहे थे।