
28 किलो गांजे के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री, पूछताछ में दिया ऐसा जवाब कि पुलिस भी रह गई हैरान
नई दिल्ली। अमेरिका के नॉशविल एयरपोर्ट स्टाफ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री करीब 28 किलो गांजे (marijuana) के साथ पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक जोस मदीना नाम का यात्री कथित तौर पर 27.22 किलो गांजे की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक यात्री ड्रग्स के साथ यात्रा कर रहा है। जोस 27.22 किलो गांजे के साथ लॉस एंजिल्स से नॉशविल आ रहा था, लेकिन पकड़ा गया।
इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि जोस लॉस एंजिल्स से नॉशविल आने के लिए किस फ्लाइट में सवार हुआ था। अधिकारियों को जोस के पास से 51 वैक्यूम सील्ड बैग्स मिले थे, और सभी बैग में करीब 454 ग्राम गांजा रखा हुआ था। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि जोस के पास 2,870 डॉलर कैश भी थे। गांजे के विषय में पूछताछ में जोस ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसके सामान में इतना गांजा कहां से आया।
बताते चलें कि नॉशविल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का पकड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल अगस्त में जांच अधिकारियों ने करीब साढ़े सोलह किलो पॉट (नशीला पदार्थ) बरामद किया था। पॉट की तस्करी कर रहे आरोपी जो कैलिफोर्निया से आ रहे थे। इसके अलावा भी ऐसे मामलों की कोई कमी नहीं है जब लोग फ्लाइट के जरिए ऐसे खतरनाक नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। लेकिन एयरपोर्ट की ज़बरदस्त सुरक्षा जांच में ये लो पकड़े जाते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इतनी ठोस सुरक्षा को भी गच्चा देकर बच जाते हैं।
एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों को उसी देश के कानून के हिसाब से दंडित किया जाता है, जिस देश में वे पकड़े जाते हैं। इस्लामिक देशों में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जाने वाले लोगों को काफी सख्त सज़ा दी जाती है।
Published on:
09 Jul 2018 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
