29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इस शहर में ‘खून चुसवा गैंग’ का कहर, ऐसे लोग निशाने पर..फिर इस तरह ‘चूस’ लेते हैं शरीर का खून

खून चोरी करने वाले गिरोह को लोगों ने 'खून चुसवा गैंग' का नाम दे दिया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Aug 30, 2018

नई दिल्ली। पूरे देश भर में कोहराम मचाने के बाद चोटी कटवा गैंग से लोगों को राहत मिल गई। करीब 6 महीने तक देश के कोने-कोने में दहशत फैलाने के बाद फिलहाल देश के लोग चोटी कटवा गैंग के कहर से आज़ाद हो चुके हैं। लेकिन अब चोटी कटवा गैंग से भी ज़्यादा भयानक और खतरनाक गैंग का नाम सामने आ रहा है। इस गैंग का नाम है- 'खून चुसवा गैंग'। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। उत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 'खून चुसवा गैंग' का कहर शुरू हो चुका है। लिहाज़ा प्रदेश में खून की चोरी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

खून चोरी करने वाले गिरोह को लोगों ने 'खून चुसवा गैंग' का नाम दे दिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने यूपी के बस्ती ज़िले से दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने इस खतरनाक साज़िश के बारे में कई खुलासे किए। पुरानी बस्ती पुलिस स्टेशन के अध्यक्ष सर्वेश रॉय ने बताया कि गैंग के लोग केवल छोटे बच्चों और युवा लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बूढ़े-बुजुर्ग लोगों में इस गैंग की कोई दिलचस्पी नहीं है। जानकारी में मालूम हुआ कि गैंग के सदस्य छोटे बच्चों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर उन्हें नशीली चीज़ें खिला दे रहे हैं, या फिर वे उन्हें बेहोश करने वाली कोई चीज़ सुंघाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के एक सदस्य का क्लिनिक भी है। जहां ये लोग अगवा किए हुए बच्चों और युवाओं को लाते हैं। क्लिनिक में अगवा किए गए लोगों का खून निकाला जाता है। जिसे वे विभिन्न अस्पतालों को 4500 रुपये तक की कीमत में बेच दे रहे हैं। हालांकि गिरोह के दो लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं, बाकी के लोगों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस खतरनाक 'खून चुसवा गैंग' का मास्टरमाइंड भारत का नहीं बल्कि नेपाल का रहने वाला है।