5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर पटाखे न फोड़ने के लिए प्रियंका ने बांटा था ज्ञान, लेकिन अपनी शादी में जमकर कराई आतिशबाज़ी

एक ट्विटर यूज़र ने प्रियंका के साथ-साथ Cipla को भी आड़े हाथों लिया।

2 min read
Google source verification
priyanka

दीपावली पर पटाखे न फोड़ने के लिए प्रियंका ने जमकर बांटा था ज्ञान, लेकिन अपनी शादी में जमकर कराई आतिशबाज़ी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी हैं। 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में दोनों ईसाई रीति-रिवाज़ों के साथ शादी के बंधन में बंधे, तो वहीं आज ये जोड़ा हिंदू रीति-रिवाज़ों के साथ एक बार फिर शादी करेगा। जहां देश भर के बॉलीवुड समाचारों में प्रियंका-निक की शादी छाई रही, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सक्रिय खुराफात लोगों ने प्रियंका चोपड़ा पर टूट पड़े। ये लोग प्रियंका की शादी में हुई आतिशबाज़ी से बेहद ही नाराज़ थे, क्योंकि दीपावली के मौके पर प्रियंका ने लोगों से आतिशबाज़ी नहीं करने की अपील की थी।

भारत की फार्मा कंपनी Cipla के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका ने लोगों से अपील की थी कि दीपावली पर पटाखों से दूर रहें और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें। जबकि शादी के मौके पर प्रियंका ने न तो वातावरण का कोई ख्याल रखा न श्वास संबंधी मरीज़ों का। प्रियंका और निक की शादी में जमकर हुई आतिशबाज़ी में न सिर्फ वातावरण प्रदूषित हुआ बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी अपनी सीमाएं लांघ गया। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रियंका की जमकर निंदा कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

@AapGhumaKeLeLo_ नाम के एक ट्विटर यूज़र ने प्रियंका के साथ-साथ Cipla को भी आड़े हाथों लिया। यूज़र ने लिखा- अभूतपूर्व अविष्कार के लिए Cipla को ढेर सारी बधाई। प्रियंका चोपड़ा पांच साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हैं, दीपावली पर हुई आतिशबाज़ी के प्रदूषण ने उनके अस्थमा को और भी भयंकर बना दिया। लेकिन Cipla inhaler का इस्तेमाल करते ही अस्थमा एक महीने के भीतर ठीक हो गया और अब वे अपनी शादी के मौके पर आतिशबाज़ी का आनंद उठा रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाकर लगातार ऐसी टिप्पणियां की जा रही हैं।