
Putin and German chancellor Long Table Metting:
दुनिया में यूक्रेन को लेकर तनाव बरकरार है। ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही है जिसमे रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर रहा है। अटकलें लगाई जा रहीं है कि वह यूक्रेन पर हमला कर सकता है। इसी बीच कई बड़ी बैठकें जारी हैं। पुतिन ने हालही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बड़ी बैठक के बाद अब जर्मन के चांसलर ओलाफ के साथ बैठक की। दोनों की इस तस्वीर ने बहुत से लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर, बैठक के दौरान चर्चा किए गए मुद्दों पर नहीं, बल्कि जिस तरह से दोनों बैठे हुए हैं, इससे लोग ट्विटर पर पोस्ट कर, मजे ले रहे हैं। तस्वीर जारी होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्यान दिया कि मैक्रों और पुतिन से एक विशाल टेबल पर काफी दूरी पर बैठे थे। ये टेबल करीब 6 मीटर यानी 20 फीट लंबी थी जिसे देख लोग मीम्स और जोक्स बनाए बिना रह नहीं पाए।
बता दें कि जब से ये रिपोर्ट सामने आई है कि रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के पास 100,000 से अधिक सैनिकों को जमा कर दिया है, तब से इस तनावपूर्ण स्थिति को कम करने के लिए राजनयिक स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है।भले ही दोनों राष्ट्रपतियों की यह बैठक युद्ध जैसे हालात के बीच हुई हो, जिसमें अमेरिका और रूस ने यूक्रेन संकट पर एक-दूसरे को चेतावनी दी हैं। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के बाद सरकारी मीडिया ने एक तस्वीर जारी की है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार बातें करते हुए मीम्स पोस्ट किए जा रहे हैं।
इसके बाद लोगों ने मीम्स बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया कि कैसे दोनों अपनी दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि इतनी दूर बैठने से बेहतर था कि आपस में वीडियो कॉल ही कर लेते। ऐसे ही कई तरह के मीम्स यूजर्स ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं।
अन्य मजेदार मीम्स:
Updated on:
16 Feb 2022, 5:41 PM IST
Published on:
16 Feb 2022, 5:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.