26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल जी के लिए इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने कही थी इतनी गंदी बातें, लोगों ने सोशल मीडिया पर ही जमकर दी गालियां

अटल जी की इस तस्वीर पर रामगोपाल वर्मा ने बेहद ही घटिया किस्म के ट्वीट किए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 17 Aug 2018, 2:43 PM IST

atal bihari

अटल जी के लिए इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने कही थी इतनी गंदी बातें, लोगों ने सोशल मीडिया पर ही जमकर दी गालियां

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीजेपी के साथ-साथ देश के इतिहास के दिग्गज नेता अटल जी का निधन 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में हुआ। शाम 05:05 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली, वे 93 वर्ष के थे देश के दिग्गज डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अटल जी को बचाया नहीं जा सका।

अटल जी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अटल जी अपने राजनीति के दौर में विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ भी काफी अच्छे संबंध बनाए रखते थे। अटल बिहारी वाजपेयी की नरसिम्हा राव और चंद्र शेखर के साथ अच्छे संबंध थे। तीनों को कई मौकों पर एक साथ हंसी-ठिठोली करते हुए भी देखा जा चुका है। आज हम आपको तीनों की दोस्ती की कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिनमें से एक तस्वीर में आप देखेंगे कि देश के प्रधानमंत्री रह चुके तीनों शख्स सोनिया गांधी के पीछे बैठकर हंसी-मज़ाक कर रहे हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि जहां एक ओर सोनिया गांधी बेहद ही गंभीर मुद्रा में बैठी हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये तीनों नेता चुहलबाज़ी में व्यस्त हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये तस्वीर कहां की है और किस वक्त की है, इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन तस्वीर देखने में ऐसा लग रहा है, जैसे ये सभी नेता किसी खास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

अटल जी की इसी तस्वीर पर रामगोपाल वर्मा ने 29 अप्रैल 2016 को बेहद ही घटिया किस्म के ट्वीट किए थे। उन्होंने कुल तीन ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने लिखा- 'बैक बेंचर्स हमेशा बुरे होते हैं, चाहे स्कूल में हों या संसद में।' दूसरे ट्वीट में रामगोपाल ने लिखा- 'ये तीनों जो भी हों, मैं हैरान हूं कि ये एक उत्तम दर्जे की सम्मानित दिखने वाली महिला पर गंदा मज़ाक कर रहे हैं।' एक अन्य ट्वीट में रामगोपाल ने लिखा कि, 'यह तस्वीर भारतीय पुरुषों में महिलाओं के लिए अपमान के आंतरिक मनोविज्ञान को दर्शाती है। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए कि वे तीनों कौन हैं।'

बता दें कि रामगोपाल वर्मा बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर हैं। रामगोपाल ने सत्या, सरकार, कंपनी, अब तक छप्पन, सरकार राज, शूल, वीरप्पन जैसी फिल्में की हैं। फिल्मों के अलावा वे विवादों में भी रहना पसंद करते हैं।