
Reporter gets hit by waves
रिपोर्टर का काम आसान नहीं होता। कई बार रिपोर्टर्स को अपना काम करते हुए मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई कठिन स्थितियों से गुज़रना पड़ता है। कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर ही हम इस बारे में पढ़ते, सुनते या देखते भी हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में हमें इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि रिपोर्टर का काम आसान नहीं होता और उन्हें काम करते हुए कई बार काफी मुश्किल होती है। ऐसा ही कुछ एक ऐसे रिपोर्टर के साथ हुआ जो पानी की तेज़ लहरों के पास खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा होता है।
लहरों के पास रिपोर्टिंग कर रहा होता है रिपोर्टर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो 2017 का है। यह वीडियो केरल का है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर समुद्र के पास पानी की तेज़ लहरों के नज़दीक खड़ा होकर रिपोर्टिंग करता दिखाई दे रहा है। समुद्र की लहरें मौसम/बारिश की वजह से काफी तेज़ दिखाई दे रही है।
रिपोर्टर को लहरों ने भिगोया
रिपोर्टर छाता लेकर रिपोर्टिंग करता दिखाई दे रहा है। तभी अचानक से पीछे से कुछ तेज़ लहरें आती हैं और रिपोर्टर के भिगो देती हैं। हालांकि छाता होने की वजह से रिपोर्टर बहुत कम ही भीगता है और लहरों से उसका बचाव हो जाता है। ऐसा होने के बाद रिपोर्टर भी मुस्करा देता है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
Updated on:
29 Oct 2024, 1:42 PM IST
Published on:
10 Feb 2024, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.