10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट ‘सोफिया’ को खूब भाया भारत, ऐसे बांधे तारीफों के पुल

हांगकांग की कंपनी हैनसन रोबोटिक्स ने इस मानव मशीन का विकास किया है। सोफिया अभिनेत्री आड्रे हेपबर्न की प्रतिकृति है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:52 PM IST

robot sophia falls in love with the colourful and diverse india

इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट 'सोफिया' को खूब भाया भारत, ऐसे बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली। इंसान की शक्ल वाली रोबोट मशीन 'सोफिया' ने जब भारत का दीदार किया तो उसमें जीवंत भावना का संचार हुआ। रोबोट सोफिया ने भारत को रंगीन, विविधताओं से पूर्ण और खूबसूरत बताया। हांगकांग की कंपनी हैनसन रोबोटिक्स ने इस मानव मशीन का विकास किया है। सोफिया अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न की प्रतिकृति है। इसकी मानवीय शक्ल-सूरत और व्यवहार अन्य रोबोट से अलग है और इसी खासियत के लिए यह चर्चित भी है। इस तरह धातु के टुकड़ों और तारों से बनी सोफ़िया पहली इंसानी मशीन (ह्यूनॉएड रोबोट) बन गई है जिसे किसी देश ने अपनी नागरिकता दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मानव मशीन सोफिया में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस),विजुअल डाटा प्रोसेसिंग और फेशियल रिकॉगनिशन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी पहचानने की शक्ति अद्भुत है। यहां सातवें फोरएवर र्माक फोरम में सोफिया को लाया गया है। कमाल की बात तो यह थी कि सोफिया फोरएवर र्माक और बीयर्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के ईवीपी स्टीफन लुसियर के साथ दिलचस्प तरीके से बात कर रही थी। फोरम में 'फ्यूचर इज नाउ' की थीम पर फोकस किया गया है।

जब लुसियर ने जब सोफिया से पूछा कि क्या वह पहली बार भारत आई है तो उसने कहा, "नहीं, मैं इससे पहले भी भारत आ चुकी हूं। यह एक रंग बिरंगा, विविध और सुंदर देश है।" लुसियर ने उससे पूछा कि क्या आपको लगता है भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है? सोफिया ने कहा, "हां, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, पानी का सही उपयोग करके और पर्यावरण में योगदान देकर बनाया जा सकता है।" आपको जानकारी के लिए बता दें, मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा टेक फेस्ट-2017 आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का दूसरा दिन सभी के लिए बेहद खास माना जा रहा था, क्योंकि टेलीफेस्ट में 'सोफिया' आई थी। सोफिया एक रोबोट, जो इंसानों की तरह बर्ताव करती है। सोफिया ने इस कार्यक्रम में भारतीय अंदाज को अपनाया और वह साड़ी पहनकर आई थी।