Russia's coronavirus vaccine: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को रूस ने लांच कर दिया है। जिसका नाम है Sputnik। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी को भी यह टीका लगाया गया है और वह अच्छा महसूस कर रही है। पुतिन के मुताबिक स्पुतनिक-5 (Sputnik V) के टिके से टीके से Covid-19 के खिलाफ स्थाय़ी इम्यूनिटी (Immunity) विकसित की जा सकती है। लेकिन दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इस पर शंका जताई है।