3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी दुनिया में बैठे शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी से कहा- आपको देखते ही मेरा मूड ठीक हो जाता है

इवांका का ये शिकार कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक अंतरिक्षयात्री है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 23 Sep 2018, 4:39 PM IST

trump

दूसरी दुनिया में बैठे शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी से कहा- आपको देखते ही मेरा मूड ठीक हो जाता है

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप बेशक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रमुख हों, लेकिन उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी किसी से कम नहीं हैं। इस दुनिया में इवांका ट्रंप के दीवानों की संख्या करोड़ों में है, जो उनकी खूबसूरती पर फिदा हैं। खूबसूरती की एक लाजवाब मिसाल इवांका अपनी कातिलाना अदाओं से किसी भी को भी घायल करने में सक्षम हैं। अब उनकी इन अदाओं का शिकार चाहे कोई आम पुरुष बन जाए या बेशक कोई अंतरिक्षयात्री ही क्यों न बन जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। अभी हाल ही में इवांका की अदाओं और खूबसूरती से घायल दीवाना अपनी सारी दिल की हसरतों को दुनिया के सामने रख दिया।

रूस के अंतरिक्षयात्री ने इवांका से कही अपने दिल की बात
इवांका का ये शिकार कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक अंतरिक्षयात्री है। इससे भी खास बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी का ये दीवाना रूस का है, जिसने पूरी दुनिया के सामने इंवाका से अपने दिल की बात कह दी। लेकिन शायद रूस के इस अंतरिक्षयात्री जितनी हिम्मत हर किसी के पास नहीं है, जो अपने दिल की बात इवांका से कह सके। दरअसल इवांका, टेक्सस में स्थित नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के दौरे पर पहुंची हुई थीं। उन्होंने यहां से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद अंतरिक्षयात्रियों से फोन पर बात की। इसी दौरान रूसी अंतरिक्षयात्री ओलेग अर्तेमीव ने इवांका से कहा कि वे उन्हें जब भी किसी चैनल या अखबारों में देखते हैं तो उनका मूड एकदम ठीक हो जाता है।

बचपन से अंतरिक्षयात्री बनने का सपना देख रही हैं इवांका
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद कुल 6 यात्रियों से बातचीत करते हुए इवांका ने उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि आप लोग जो काम कर रहे हैं, वे बचपन से इस काम को करने का सपना देख रही हैं। इवांका ने अंतरिक्षयात्रियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे बचपन से ही अंतरिक्षयात्री बनने का सपना संजोए हुई हैं।