9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

113 साल बाद समंदर का सीना चीर के निकला है ये जहाज, क्यों इसकी हो रही है मुकेश अंबानी की संपत्ति से तुलना

बताया जा रहा है कि इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 44.3 बिलियन डॉलर की तुलना में लगभग तीन गुना सोना लदा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 9:14 AM IST

russian warship dmitrii Donskoi found by south Korean salvage team

113 साल बाद समंदर का सीना चीर के निकला है ये जहाज, क्यों इसकी हो रही है मुकेश अंबानी की संपत्ति से तुलना

नई दिल्ली। सन 1905 में यह जहाज जापान और रूस के बीच हुए युद्ध के दौरान इस जहाज को जापान के हाथों से बचाने के लिए रूस ने इसे समंदर की गहराईयों में डुबा दिया था इसके पीछे के कारण तब नहीं पता था। बीते दिनों इस जहाज के मलबे को समंदर की तलहटी से दक्षिण कोरिया की एक रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि इस जहाज पर मुकेश अंबानी की जायदाद का तिगुना सोना लदा था। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 113 साल बाद इस जहाज का पता चला है। बताया जा रहा है कि इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 44.3 बिलियन डॉलर की तुलना में लगभग तीन गुना सोना लदा था। इस जहाज का नाम डिमिट्री डोंसकोई बताया जा रहा है।

dmitrii donskoi found by south Korean salvage team" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/21/dew_3132909-m.jpg">

डिमिट्री के दोबारा खोजे जाने पर अब रूस में उसे वापस पाने के लिए अभियान शुरू हो गए हैं। रूस की मांग है कि यह जहाज उनकी संपत्ति है और उसे इन्हें वापस कर दिया जाए। धरती से 434 मीटर नीचे मिले इस जहाज के मलबे का अध्ययन करने के बाद ही रेस्क्यू टीम ने इस बाद की पुष्टि की है कि यह डिमिट्री ही है। जहाज के मलबे पर गोताखोरों ने डोंसकोई लिखा पाया जिसके बाद पक्का हो गया कि यह डिमिट्री ही है जिसकी खोज इतने दिनों से उन्हें थी। रेस्क्यू टीम के गोताखोरों की मानें तो यह जहाज का निचला हिस्सा जंग खाने से खराब हो गया है लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा अभी भी ठीक है। गोताखोरों के मुताबिक इसमें लगी तोपें, मशीन गन, एंकर पानी वजह से जंग खा चुके हैं। जानकारों की मानें तो इस जहाज पर लगभग 200 टन सोना लोड हुआ था। इस जहाज को भूमध्य सागर के लिए बनाया गया था इसे सन 1883 में लॉंच किया गया था। 1905 में जापान-रूस के भयंकर युद्ध में रूस को काफी नुकसान झेलना पड़ा। सुशिमा वार के नाम से जाना जाने वाले इस युद्ध में रूसियों ने जापानियों के सामने सरेंडर कर दिया। लेकिन उससे पहले उन्होंने डिमिट्री डोंसकोई को जापानियों के हाथों से बचाने के लिए उसे पहले ही पानी में डुबा दिया था।